राजस्थान में भाजपा स्थानीय निकायों पर कब्जे के लिए लोकतंत्र लूट रही : अशोक गहलोत

जनता को जागना होगा

राजस्थान में भाजपा स्थानीय निकायों पर कब्जे के लिए लोकतंत्र लूट रही : अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि अधिकारियों पर भाजपा के पक्ष में बोर्ड बनाने का दबाव डाला जा रहा। गहलोत ने पार्षदों की खरीद-फरोख्त, धमकाने और रिश्वत देने के आरोप भी लगाए।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से एक आईएएस अधिकारी कलेक्टरों और एसडीएम को धमकाकर भाजपा के पक्ष में बोर्ड बनाने के निर्देश दे रहा है। चेयरमैन और मेयर पद के लिए भाजपा निर्दलीय व अन्य दलों के पार्षदों को करोड़ों की रिश्वत बांट रही है। इनकार करने वालों को पुलिस भेजकर जबरन उठाया और धमकाया जा रहा है। गहलोत ने सवाल किया कि करोड़ों खर्च कर पद पाने वाला व्यक्ति जनता की सेवा करेगा या अपनी पूंजी वसूलेगा? यह वसूली सड़क, पट्टा, नाली जैसी फाइलों से होगी। अगले पांच साल जनता को हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ेगी। यह जनता की जेब पर सीधा डाका है। जनता को जागना होगा, वरना यह लूट उनके दरवाजे तक पहुंच जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
मनोचिकित्सा केन्द्र, जयपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित। विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवसाद, चिंता, तनाव...
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट
गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण