नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक : चुनावी प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं पर मंथन, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु तरीके से संपन्न कराने में विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी

नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक : चुनावी प्रक्रिया और कानूनी पहलुओं पर मंथन, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां
भाजपा शहर जिला कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ की बैठक हुई। नगर निगम चुनाव की तैयारियों, कानूनी पहलुओं और प्रत्याशियों को विधिक सहयोग देने की रणनीति पर मंथन हुआ। जयपुर शहर प्रभारी प्रभुलाल सैनी ने संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने का आह्वान किया। पदाधिकारियों ने चुनाव को विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराने और भाजपा की जीत के लिए जुटने का संकल्प लिया।

जयपुर। आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जयपुर शहर जिला कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक विषयों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कानूनी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में चुनाव के दौरान विधि प्रकोष्ठ की भूमिका, संगठन और प्रत्याशियों को कानूनी सहयोग उपलब्ध कराने, चुनावी नियमों का पालन सुनिश्चित करने तथा संभावित कानूनी मामलों के त्वरित समाधान को लेकर कार्ययोजना पर मंथन हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और विधिसम्मत तरीके से संपन्न कराने में विधि प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

जयपुर शहर प्रभारी प्रभुलाल सैनी ने संगठनात्मक तैयारियों को और मजबूत बनाने तथा सभी जिम्मेदारियों को समन्वय के साथ निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रभावी चुनाव प्रबंधन के आधार पर भाजपा नगर निगम चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करेगी। बैठक में मोतीलाल मीणा, सौरभ सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूरुवंशी, जिला प्रवक्ता खेमचंद शर्मा और नवीन जैन सहित विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय