भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को कठघरे में किया खड़ा, अदालत ने नोटिस देकर मांगा जवाब 

दो मंडल अध्यक्ष हो गए

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को कठघरे में किया खड़ा, अदालत ने नोटिस देकर मांगा जवाब 
भाजपा के चांदपोल मंडल अध्यक्ष पद को लेकर विवाद सामने आया। पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल गुर्जर के दावे पर अपर सिविल न्यायालय, जयपुर दक्षिण ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष समेत राज्य संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष, अनुशासन समिति संयोजक और कैलाश टेकेवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

जयपुर। अनुशासन का दम भरने वाली भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और अन्य बड़े पदाधिकारियों को कठघरे में खड़ा कर दिया। भाजपा के किशनपोल विधानसभा के चांदपोल मंडल अध्यक्ष रहे कपिल गुर्जर के दावे को लेकर कोर्ट ने प्रदेशाध्यक्ष को नोटिस दिया है।

यह किया दावा :

गुर्जर की ओर से दावे में कहा गया कि वह भाजपा के किशनपोल विधानसभा का चांदपोल मंडल अध्यक्ष है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर जिला अध्यक्ष ने गत दिनों कैलाश टेकेवाल को चांदपोल मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी है, जिससे दो मंडल अध्यक्ष हो गए हैं, जबकि विधान के अनुसार एक ही मंडल अध्यक्ष हो सकता है। दावे में कहा गया कि प्रार्थी को न तो मंडल अध्यक्ष पद से हटाया गया है और ना ही उसे कोई नोटिस जारी हुआ। मंडल अध्यक्ष बदलने के लिए पार्टी के विधान एवं नियम, 25 के तहत कार्रवाई होती है, लेकिन टेकेवाल को इस नियम की पालना किए बिना ही मंडल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। दावे में बताया गया कि अनुशासन समिति के संयोजक ने गत 26 फरवरी को फोन कर उसे बुलाया और इस्तीफा देने की मांग की। वादी की ओर से इसका कारण बताने या शिकायत की जानकारी मांगी, लेकिन उसे कारण नहीं बताया गया। दावे में कहा गया कि वह 9 फरवरी, 2025 को मंडल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुआ था। मंडल की नियुक्ति 35 से 45 साल के कार्यकर्ताओं में से ही हो सकती है, जबकि टेकेवाल की उम्र 51 साल से अधिक हो गई है और वे वर्तमान मंडल समिति में भी शामिल नहीं है। इसके बावजूद उन्हें गत 2 अगस्त को मंडल अध्यक्ष बना दिया। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित पक्षकारों से जवाब तलब किया है।

इसलिए जारी हुए नोटिस :

Read More हिस्ट्रीशीटर मुकेश सांसी की 1 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त, JDA और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

अपर सिविल न्यायालय जयपुर दक्षिण, महानगर प्रथम ने भाजपा के चांदपोल मंडल अध्यक्ष के पद पर कैलाश टेकेवाल को नियुक्ति देने से जुड़े मामले में भाजपा को जरिए प्रदेशाध्यक्ष नोटिस जारी किए हैं। कोर्ट ने पार्टी के राज्य संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष, अनुशासन समिति के संयोजक और कैलाश टेकेवाल से भी जवाब मांगा है। अदालत ने यह आदेश कपिल गुर्जर की ओर से पेश दावे पर सुनवाई करते हुए दिए।

Read More राजस्थान सरकार का सरकारी वकीलों को बड़ा तोहफा, महाधिवक्ता समेत विधि अधिकारियों की फीस में भारी बढ़ोतरी का फैसला

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हिट एण्ड रन : पहले की शराब पार्टी, फिर नाहरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का प्लान और लापरवाही ने छीन ली तीन जिंदगियां हिट एण्ड रन : पहले की शराब पार्टी, फिर नाहरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में घूमने का प्लान और लापरवाही ने छीन ली तीन जिंदगियां
मालपुरा गेट इलाके में सांगा सेतु पुलिया पर नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने से हुए हादसे में पिता-पुत्री समेत...
BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप : बंदरों से निपटने का अनोखा इंतजाम, लंगूर की आवाज निकालेंगे 4 लोग
भारी वाहनों से हादसे रोकने की तैयारी, जयपुर आरटीओ द्वितीय क्षेत्र में बनेंगे नो-एंट्री जोन
बारिश की बौछारों के बीच संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन : सरकार से मांगा जवाब, हाथों में बैनर लेकर लगाए सरकार विरोधी नारे
खाकी का गजब खेल : वाह री पुलिस! जो पैदा ही नहीं हुए थे, उनको ही बना दिया गवाह
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नरमी के संकेत: पीएम तारिक रहमान की त्रिवेदी से मुलाकात, रॉ प्रमुख भी पहुंचे ढ़ाका
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को कठघरे में किया खड़ा, अदालत ने नोटिस देकर मांगा जवाब