डोटासरा का भाजपा पर हमला : भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, कहा- किसानों की तकलीफ से इनका कोई सरोकार नहीं

सरकार से मांग की कि किसानों से तुरंत वार्ता करे

डोटासरा का भाजपा पर हमला : भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, कहा- किसानों की तकलीफ से इनका कोई सरोकार नहीं
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि घड़साना और अनूपगढ़ में किसान 16 दिनों से आठ बारी सिंचाई पानी की मांग को लेकर आंदोलनरत, सरकार ने कोई समाधान नहीं किया।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, चाहे वह वोट चोरी से मिले या सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से। जनता के काम, मुद्दों, तकलीफों और प्रदेश की प्रगति से उसका कोई सरोकार नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि घड़साना और अनूपगढ़ में किसान पिछले 16 दिनों से अपने हक के पानी के लिए सड़कों पर हैं, लेकिन भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।

किसान आठ बारी सिंचाई पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, फिर भी सरकार की ओर से न कोई आश्वासन और न कोई समाधान। किसानों के संघर्ष का समर्थन करते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद किए हैं और आक्रोश बढ़ रहा है, लेकिन सरकार का ध्यान सिर्फ वोट लूटने, जनादेश कब्जाने और बोर्ड बनाने में है। डोटासरा ने सरकार से मांग की कि किसानों से तुरंत वार्ता करे, उनकी जायज मांगें सुने और जल्द समाधान कर राहत दे।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री महाराष्ट्र में चलती ट्रेन पर पत्थर से हमला : टूटकर बिखरा कांच, बाल-बाल बचे यात्री
वर्धा के पास मुंबई जा रही नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच की खिड़की पर कथित तौर पर पत्थर लगने...
डोटासरा का भाजपा पर हमला : भाजपा को सिर्फ सत्ता चाहिए, कहा- किसानों की तकलीफ से इनका कोई सरोकार नहीं
राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगिता-2026, सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं
सेना प्रमुख ने राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट्स की परिचालन तैयारियों का लिया जायजा, बोले- मिशन के लिए तैयार रहे सैनिक
सुकेत में भाजपा के विकास चौहान ने एक वोट से जीता उपाध्यक्ष का चुनाव, कांग्रेस को हराया
5-डे बैंकिंग पर आर-पार : राजस्थान में कल से 3 दिन बैंकों में तालाबंदी, रविवार को खुलेंगे सभी सरकारी और ग्रामीण बैंक
कांग्रेस सरकार हिमाचल में दे रही अराजकता को बढ़ावा : राज्य में कानून का शासन कमजोर, बिंदल ने कहा- सरकार के संरक्षण में गुंडागर्दी और माफिया राज का बोलबाला