भाजपा ने जारी की कार्यकारिणी की सूची, फिर रोकी

गोयल ने सूची ही अवैध करार दे दी

भाजपा ने जारी की कार्यकारिणी की सूची, फिर रोकी

कार्यकारिणी कुछ समय बाद विधिवत घोषित की जाएगी। सूची को दूसरी अन्य पोस्ट में अवैध करार भी दिया। 

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने जिलें में 3 जिला महामंत्री, आठ उपाध्यक्ष, नौ मंत्री सहित 34 जिला पदाधिकारियों की कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डालकर वायरल भी कर दिया, लेकिन बाद में सूची को डिलीट करते हुए खुद गोयल ने ही इसे अवैध करार देकर कहा कि प्रस्तावित कार्यकारिणी की सूची बाद में जारी की जाएगी। सूची में चयनित पदाधिकारियों के नाम के साथ ही उनके नाम की सिफारिश करने वाले 22 नेताओं के भी नाम उन्होंने गलती से जारी कर दिए, जिस पर विवाद हो गया। 

इसके कुछ देर बाद गोयल ने सूची को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से हटा दिया। सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए लिखा कि कम्यूटर ऑपरेटर ने प्रस्तावित कार्यकारिणी की कॉपी गलती  से सोशल मीडिया से डाल दी। हालांकि इस सूची पर अमित गोयल के खुद के हस्ताक्षर थे। कहा कि कार्यकारिणी कुछ समय बाद विधिवत घोषित की जाएगी। सूची को दूसरी अन्य पोस्ट में अवैध करार भी दिया। 

सिफारिशी नेताओं ने फटकार लगाई
सूची जारी होने के बाद पदाधिकारी के चयन में सिफारिशी नेता के नाम का खुलासा होने से दावेदार रहे अन्य कार्यकर्ताओं ने सिफारिशी नेताओं से खुद को पदाधिकारी नहीं बनाने पर नाराजगी जताई। नेताओं के पास दनादन कार्यकर्ताओं की फोन पर नाराजगी आने लगी। जिसके बाद सिफारिशी नेताओं ने अमित गोयल को फटकार लगाई। गलती होने का अहसास हुआ तो गोयल ने सूची ही अवैध करार दे दी। 

 

Read More ओबीसी कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह : जूली ने बोला भाजपा पर हमला, कहा- राज्य की भाजपा की सरकार कर रही लोकतंत्र का हनन

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प