भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद के आचरण पर गहलोत से मांगा जवाब, कहा- सार्वजनिक जीवन में शालीनता जरूरी

गंभीर आरोपों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद के आचरण पर गहलोत से मांगा जवाब, कहा- सार्वजनिक जीवन में शालीनता जरूरी
मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के महिला पुलिसकर्मी से कथित अभद्र व्यवहार और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल पर छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों पर अशोक गहलोत से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। राठौड़ ने निर्वाचन आयुक्त से मिलने के लिए भीड़ जुटाने के बजाय सीमित प्रतिनिधिमंडल भेजने की सलाह दी।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी के महिला पुलिसकर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और कांग्रेस सांसद व जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल से जुड़े छात्राओं के उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत से जवाब मांगा। राठौड़ ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और शालीनता जरूरी है। ऐसे गंभीर आरोपों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

राठौड़ ने सवाल किया कि गहलोत इन दोनों मामलों पर खुलकर प्रतिक्रिया क्यों नहीं दे रहे हैं। राठौड़ ने निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात के लिए सैकड़ों लोगों को ले जाने को अनुचित बताते हुए कांग्रेस को निर्धारित प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयुक्त के सामने अपनी शिकायत और तर्क रखने के लिए सीमित संख्या में प्रतिनिधिमंडल समय लेकर जाए।

Tags: gehlot

Post Comment

Comment List

Latest News

जय क्लब में सजेगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा उत्सव: 32वां दुर्गा पूजा समारोह- बंगाल की कला, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम जय क्लब में सजेगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा उत्सव: 32वां दुर्गा पूजा समारोह- बंगाल की कला, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम
जयपुर के जय क्लब में 15 से 21 अक्टूबर तक 32वां दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रोबासी बंगाली कल्चरल...
दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर संयुक्त राष्ट्र की टिप्पणी से भारत नाराज, कहा-आंतरिक मामलों में बेवजह दखल न दें !
नवरात्र स्थापना से पहले गुलाबी नगरी में मिट्टी बनी सोना, 250 ग्राम के 10 रुपए
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने से पहले परगट सिंह ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका माथा, शांति तथा सर्वकल्याण के लिए की अरदास 
सिंधीकैम्प से सवारी बनकर बैठे बदमाश : ऑटो चालक के गले पर लगाया चाकू, 11 हजार रुपए लूटे
हम सख्ती से निपटेंगे, किससे सख्ती से निपटोगे... देशवासियों से : गहलोत
एनटीए में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत : गंभीर खामियों और जवाबदेही के अभाव पर संसदीय समिति ने जताई चिंता, जयराम बोले- समिति ने की उचित व्यवस्था विकसित करने की सिफारिश