भारतीय सेना के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा ​प्रदेशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

जयपुर में 15 मई को अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा 

भारतीय सेना के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा ​प्रदेशभर में निकालेगी तिरंगा यात्रा

भाजपा की और से भारतीय सेना के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया है

जयपुर। भाजपा की और से भारतीय सेना के मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय किया है। इसे लेकर भाजपा ऑफिस में मंगलवार को बैठक हुई। बैठक मे राजधानी जयपुर में 15 मई को तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया गया है। जयपुर में गुरुवार को सुबह 11 बजे अल्बर्ट हॉल से तिरंगा यात्रा को शुरू किया जाएगा। यात्रा न्यू गेट, बापू बाजार, सांगानेरी गेट होते हुए बड़ी चौपड़ तक जाएगी। तिरंगा यात्रा का बड़ी चौपड़ पर समापन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश स्तरी और संभाग स्तरीय कमेटी बनाई गई है। भाजपा प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी और युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची को समिति का प्रदेश समन्वयक बनाया गया है। 

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि तिरंगा यात्रा किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, यह देश का, समाज का हमारी सेना के लिए निकाला जा रहा कार्यक्रम है। इसमें आमजन की भागीदारी रहेगी। तिरंगा यात्रा संभाग स्तर के साथ जिला और फिर विधानसभा क्षेत्रवार भी निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, बालमुकुंदाचार्य, गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष  अमित गोयल,जयपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, जयपुर मेयर सौम्या गुर्जर, प्रदेश मंत्री स्टेफी चौहान के साथ मोर्चा अध्यक्ष मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में पार्षदगण, जयपुर शहर मंडल अध्यक्ष, मोर्चो के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित थे।

Tags: BJP  

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई