उपेन यादव के खिलाफ भाजपाई लामबंद, बीजेपी कार्यालय में धरने पर बैठे कार्यकर्ता

क्षेत्र में मनमानी करने का लगाया आरोप

उपेन यादव के खिलाफ भाजपाई लामबंद, बीजेपी कार्यालय में धरने पर बैठे कार्यकर्ता
निकाय चुनाव से पहले शाहपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आई। बुधवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उपेन यादव के खिलाफ भाजपा कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलने पर अड़े रहे। उनका आरोप है कि यादव अपनी पसंद के अधिकारियों-कर्मचारियों की नियुक्ति करवा रहे हैं और क्षेत्र में मनमानी कर रहे हैं।

जयपुर। भाजपा में निकाय चुनाव के साथ ही कार्यकर्ता भी जोश में नजर आ रहे है। भाजपा के शाहपुरा के विधानसभा उम्मीदवार रहे उपेन यादव के खिलाफ लामबंद होकर बुधवार को शाहपुरा के लोकल कार्यकर्ता भाजपा ऑफिस पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपा के कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने उनसे आकर बातचीत की, लेकिन कार्यकर्ता अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलने पर अड़े रहे। इसके बाद पारीक ने उन्हें अध्यक्ष से मिलवाने का आश्वासन दिया।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उपेन यादव क्षेत्र में मनमानी कर रहे है। अपने मुताबिक अधिकारी और कर्मचारियों को यहां लगवाते है। सभी अधिकारियों को बदलवाकर अपने मुताबिक अधिकारी और कर्मचारी लगवा लिय जबकि पहले के कर्मचारियों से लोगों को कोई शिकायत नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस तरह से उन्हें मनमानी नहीं करने देंगे।

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर