भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार

प्रत्याशी सर्वे, टिकट वितरण तक सीएम सुपर एक्टिव रहे

भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार
सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने निकाय चुनाव में इस बात को साबित कर दिया है कि यदि जमीनी मुद्दों और मजबूत संगठनात्मक रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जाए तो सफलता मिलना तय।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने निकाय चुनाव में इस बात को साबित कर दिया है कि यदि जमीनी मुद्दों और मजबूत संगठनात्मक रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जाए तो सफलता मिलना तय है। प्रत्याशी सर्वे से लेकर टिकट वितरण में सीएम खुद सुपर एक्टिव रहे। पहली बार निकाय चुनाव प्रचार में रोड शो जैसा मॉडल स्थापित किया। इसी भजनलाल मॉडल का नतीजा है कि अब तक घोषित 303 निकायों में से 200 में भाजपा ने अपना प्रमुख बना लिया है। कांग्रेस केवल 95 निकाय प्रमुख ही जीत सकी है। भाजपा की कुल सफलता 66 फीसदी रही। आमतौर पर स्थानीय निकाय चुनावों में सत्ताधारी दलों को एंटी इन्कम्बेंसी और असंतोष का सामना करना पड़ता है लेकिन मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों, शहरी विकास की प्राथमिकताओं और सुशासन को चुनाव का मुख्य एजेंडा बनाकर सभी आकलन बदले।

आगामी पंचायत चुनावों में भी भाजपा इसी मॉडल पर काम करने का प्लान तैयार कर रही है।  भाजपा का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन जोधपुर में रहा है। इसे पूर्व सीएम अशोक गहलोत का गढ़ कहा जाता है। भाजपा ने यहां 87 प्रतिशत निकायों में बोर्ड बनाए है। इस संभाग के 41 निकायों में से 35 में बोर्ड बने। कांग्रेस 5 ही जीत सकी। पाली नगर निगम में पिछड़ने के बावजूद भाजपा ने निर्दलीयों के समर्थन से अपना बोर्ड बनाया। जोधपुर नगर निगम का परिणाम बाकी है।  सीएम भजनलाल भरतपुर संभाग से आते हैं। यहां की राजनीति वे ग्राउंड जीरो से जानते हैं। यहां 75 प्रतिशत निकायों में भाजपा ने बोर्ड बनाए। 32 में से 24 पर भाजपा ने कब्जा जमाया। कांग्रेस को 7 सीटें ही मिली। अजमेर संभाग में 69 प्रतिशत यानी कुल 52 निकाय प्रमुखों में से भाजपा ने 36 प्रमुख बनाए। कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं।  बीकानेर संभाग 66 प्रतिशत यानी 37 निकायों में से बीजेपी ने 24 में जबकि कांग्रेस ने 10 निकाय में बोर्ड बनाए। श्रीविजयनगर नगरपालिका का परिणाम आना बाकी है। उदयपुर संभाग में 64 प्रतिशत यानी 28 निकायों में से 18 पर भाजपा विजयी रही। कांग्रेस ने 9 सीटें हासिल की।

कोटा और जयपुर संभाग में आधे से अधिक निकायों में भाजपा के प्रमुख बने। कोटा संभाग में 55 फीसदी यानी 28 निकायों में से बीजेपी ने 15 और कांग्रेस ने 10 में अपना प्रमुख बनाया। कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका का परिणाम बाकी है। जयपुर संभाग में 54 फीसदी यानी 91 शहरी स्थानीय निकायों में से बीजेपी ने 48 और कांग्रेस ने 40 पर जीत दर्ज की है। जयपुर नगर निगम के अलावा खाटूश्यामजी नगर पालिका का परिणाम बाकी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र के कोयना बांध इलाके में भूकंप के 5 झटके : आधी रात कांपी धरती,  2.5 मापी तीव्रता महाराष्ट्र के कोयना बांध इलाके में भूकंप के 5 झटके : आधी रात कांपी धरती, 2.5 मापी तीव्रता
कोयनानगर स्थित कोयना बांध क्षेत्र में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भूकंप के पांच हल्के झटके महसूस किए...
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, दवाओं के साथ मरीज की सुरक्षा भी जरूरी
निकाय चुनाव : दूसरी कुर्सी ने खोली कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट की पोल, पढ़ें पूरी खबर
रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : समझौता कर रहे जेलेंस्की, ट्रंप बोले- समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में
एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स में भारत को एक और मेडल, मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक 
वंदे मातरम् पूरा नहीं गाने पर आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
भाजपा की निकाय जीत : जमीनी मुद्दों से मैदान में प्रचार, भजनलाल मॉडल ने बदली निकायों की चुनावी बयार