नगर निगम चुनाव : किशनपोल में भाजपा का दबदबा, वार्ड 111 और 112 में जीत
केंद्र के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
जयपुर। नगर निगम जयपुर के चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हुई। मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और केंद्र के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्डों के नतीजे सामने आने के साथ ही प्रत्याशियों और समर्थकों में उत्साह नजर आया। वार्ड-112 से भाजपा के सुनील कोठारी ने 905 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड-111 से भाजपा के संजय जायसवाल ने 469 वोटों से चुनाव जीत लिया। दोनों वार्डों में जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने खुशी जताई।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से अतिरिक्त इंतजाम किए गए। मतगणना के दौरान प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही प्रवेश दिया गया। नतीजे सामने आने के साथ ही समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।

Comment List