नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में भाजपा का दबदबा, तीन वार्डों में निर्दलीय और एक में कांग्रेस जीती

वार्ड 3, 4, 12 और 14 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की

नगर निगम चुनाव : विद्याधर नगर में भाजपा का दबदबा, तीन वार्डों में निर्दलीय और एक में कांग्रेस जीती
विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम चुनाव परिणामों में भाजपा का दबदबा। वार्ड 3, 4, 12 और 14 में भाजपा प्रत्याशी विजयी, वार्ड 2 कांग्रेस के खाते में गया। वार्ड 1, 5 और 11 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज।

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम चुनाव के परिणामों में भाजपा का दबदबा नजर आया। अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार, वार्ड 3, 4, 12 और 14 में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 2 में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मारी। इसके अलावा वार्ड 1, 5 और 11 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर राजनीतिक दलों को झटका दिया। परिणाम सामने आने के साथ ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कई वार्डों में मुकाबला बेहद नजदीकी रहा, जबकि कुछ वार्डों में प्रत्याशियों ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत दर्ज की।

विद्याधर नगर क्षेत्र के इन परिणामों को आगामी स्थानीय राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास तौर पर निर्दलीय प्रत्याशियों की तीन वार्डों में जीत ने चुनावी समीकरणों को प्रभावित किया है। कांग्रेस को एक वार्ड में जीत मिली, जबकि भाजपा चार वार्डों में विजयी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र