विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान, मदन राठौड़ ने किया पौधारोपण

पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान, मदन राठौड़ ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने प्रदेशभर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का प्रतीक। पौधों के संरक्षण पर जोर देते हुए सर्वाइवल रेट सुनिश्चित करने की बात कही।

जयपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर मेंएक पेड़ माँ के नामअभियान के तहत व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए। भाजपा प्रदेश मुख्यालय जयपुर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मदन राठौड़ ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गयाएक पेड़ माँ के नाम अभियान प्रकृति संरक्षण और मातृत्व सम्मान का प्रतीक है। भाजपा प्रदेशभर में जिला और मंडल स्तर तक पौधारोपण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित कर रही है।

उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही जरूरी है। इसी उद्देश्य से लगाए गए पौधों का जीवित रहने का प्रतिशत (सर्वाइवल रेट) शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और देखभाल की व्यवस्था की जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौड़ ने कहा कि विकास परियोजनाओं में यदि वृक्ष कटान आवश्यक होता है, तो उसके बदले 20 गुना अधिक पौधे लगाने का प्रावधान लागू है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Read More राजस्थान के बांधों में 49.82 फीसदी पानी, पिछले साल से 27 फीसदी कम

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि