विधायक रेवंतराम डांगा पर भाजपा की सख्ती, अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का लिया निर्णय

भाजपा अनुशासन समिति की बैठक

विधायक रेवंतराम डांगा पर भाजपा की सख्ती, अनुशासन समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी करने का लिया निर्णय

भाजपा राजस्थान अनुशासन समिति की सोमवार को हुई बैठक में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने का निर्णय लिया गया। समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि विधायक निधि में कथित कमीशनखोरी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। पार्टी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति दोहराई है।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान की अनुशासन समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने की। बैठक में पूर्व सांसद रामकुमार वर्मा, विधायक श्रीचंद कृपलानी, सरोज कुमारी उपस्थित रहीं, जबकि पूर्व सांसद नारायण पंचारिया ऑनलाइन जुड़े।

बैठक में पार्टी अनुशासन से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। समिति ने अनुशासनहीनता के प्रकरणों में अग्रिम कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

इसी क्रम में खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा से जुड़े कथित अनुशासनहीनता के मामले पर विस्तार से विचार किया गया। समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से रेवंतराम डांगा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि विधायक रेवंतराम डांगा पर विधायक निधि से राशि मंजूर करने की एवज में कमीशन मांगने के कथित आरोप सामने आए थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा पहले ही उन्हें अनुशासनहीनता का नोटिस जारी किया जा चुका था। अब यह मामला औपचारिक रूप से पार्टी की अनुशासन समिति के समक्ष आने के बाद समिति स्तर पर भी उन्हें नोटिस जारी करने का निर्णय किया गया है।

Read More राजस्थान विधानसभा : उद्यमियों को सुविधाओं के मुद्दे पर विपक्ष ने मंत्री को घेरा, मंत्री ने सुझावों पर विचार करने का दिया भरोसा 

अनुशासन समिति अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि पार्टी नेतृत्व अनुशासन के मामलों में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More राजस्थान विधानसभा : जेजेएम योजनाओं पर मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने उठाए सवाल, कोर्ट केस से रुके 62 कार्य 

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
धुलंडी पर शहर रंगों और उमंग से सराबोर रहा। डीजे की धुन पर थिरकते युवा, उड़ता गुलाल और भांग-ठंडाई की...
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी
वार्षिक लेखा समापन के मद्देनज़र विशेष दिशा-निर्देश जारी : 31 मार्च को ई-कुबेर के माध्यम से ई-पेमेंट की विशेष व्यवस्था, डी़डीओ और कोषालय रहेंगे कार्यरत
राजस्थान में अपराधियों को कानून का खौफ नहीं : बदमाशों की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत ने प्रदेश को हिला दिया, गहलोत बोले- इस पर ध्यान दें मुख्यमंत्री