जयपुर के विकास और व्यापारिक समस्याओं पर मंथन 16 जुलाई को, सांसद मंजू शर्मा को सौंपे जाएंगे व्यापारियों के सुझाव

विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव लिए जाएंगे

जयपुर के विकास और व्यापारिक समस्याओं पर मंथन 16 जुलाई को, सांसद मंजू शर्मा को सौंपे जाएंगे व्यापारियों के सुझाव
जयपुर व्यापार महासंघ की ओर से 16 जुलाई को राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह। बैठक में शहर के विकास, जीएसटी, यातायात, पार्किंग, सुरक्षा, सफाई, अतिक्रमण, डिजिटल व्यापार और व्यापारिक समस्याओं पर सुझाव लिए जाएंगे।

जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ के तत्वावधान में 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जयपुर में व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में जयपुर शहर के समग्र विकास, व्यापारिक समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी तथा व्यापारियों से प्राप्त सुझावों का संकलन कर जयपुर सांसद मंजू शर्मा को सौंपा जाएगा। इस संबंध में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री सुरेश सैनी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र बज ने मंगलवार को जयपुर सांसद मंजू शर्मा के निवास पर शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान 16 जुलाई को व्यापक व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों, बाजार संघों और व्यापारी संगठनों की भागीदारी रहेगी। बैठक में जीएसटी से जुड़ी समस्याओं एवं उनके समाधान, जयपुर की यातायात व्यवस्था और पार्किंग, नगर निगम से संबंधित व्यापारिक एवं नागरिक मुद्दों, पुलिस प्रशासन एवं व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में सफाई, अतिक्रमण और आधारभूत सुविधाओं, व्यापारियों के लिए बीमा एवं सुरक्षा योजनाओं, डिजिटल व्यापार, -गवर्नेंस, व्यापार सुगमता, पर्यटन एवं विरासत संरक्षण के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा तथा जयपुर के व्यापार और आधारभूत ढांचे के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव लिए जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें