सचिवालय में पर्यटन, कला और विरासत परियोजनाओं पर मंथन : कई बड़े प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा आमेर मास्टरप्लान; पुष्कर डेवलपमेंट, थार सर्किट और जयपुर 300 वर्ष पहल सहित पर्यटन व सांस्कृतिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

विरासत और विकास: राजस्थान पर्यटन को लगेंगे नए पंख

सचिवालय में पर्यटन, कला और विरासत परियोजनाओं पर मंथन : कई बड़े प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा आमेर मास्टरप्लान;  पुष्कर डेवलपमेंट, थार सर्किट और जयपुर 300 वर्ष पहल सहित पर्यटन व सांस्कृतिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
जयपुर सचिवालय में आयोजित हाई-लेवल बैठक में पर्यटन और कला संस्कृति की बड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। पुष्कर डेवलपमेंट, आचरोल कॉन्सर्ट सेंटर और जयपुर के 300 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई। इन परियोजनाओं का लक्ष्य राजस्थान की विरासत संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाओं को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना है।

जयपुर। राजस्थान में पर्यटन, कला, संस्कृति और विरासत संरक्षण से जुड़ी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर आज सचिवालय में हाईलेवल समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पर्यटन विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग और पुरातत्व विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति, बजट और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पर्यटन विभाग की ओर से आचरोल में प्रस्तावित कॉन्सर्ट एवं MICE सेंटर, पुष्कर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट, पर्यटन ऐप, आमेर मास्टरप्लान डीपीआर, आरटीडीसी प्रॉपर्टीज, वॉल्ड सिटी टूरिज्म सेंटर, आमेर लाइट एंड साउंड शो, थार सर्किट और SASCI परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजस्थान में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करना और पर्यटकों के अनुभव को और बेहतर बनाना है। बैठक में कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से जयपुर के 300 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तावित विशेष कार्यक्रमों, जवाहर कला केंद्र (JKK), शिल्पग्राम, रविन्द्र मंच और झुंझुनूं में प्रस्तावित वॉर म्यूजियम परियोजना पर भी मंथन किया। इस अवसर पर पर्यटन और पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस