जयपुर व्यापार महासंघ : यादगार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन, व्यापारियों ने उठाई पार्किंग व अव्यवस्था की समस्या

अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

जयपुर व्यापार महासंघ : यादगार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पर मंथन, व्यापारियों ने उठाई पार्किंग व अव्यवस्था की समस्या

डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल ने व्यापार महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पार्किंग, ई-रिक्शा अव्यवस्था और अतिक्रमण पर चर्चा। व्यापारियों ने अजमेरी गेट मार्ग के वन-वे पर आपत्ति जताई। डीसीपी ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन और नगर निगम व पुलिस के साथ संयुक्त बैठक कर यातायात सुधारने की बात कही।

जयपुर। डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय यादगार में सोमवार को डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल के साथ जयपुर व्यापार महासंघ के प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल एवं महामंत्री सुरेश सैनी ने किया। बैठक में शहर के प्रमुख बाजारों में बढ़ती पार्किंग समस्या, यातायात को सुगम बनाने, -रिक्शों से उत्पन्न अव्यवस्था तथा अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। व्यापारियों ने यादगार के सामने अजमेरी गेट की ओर आने वाले यातायात को अस्थायी रूप से वन-वे किए जाने पर आपत्ति जताते हुए इसे आमजन और व्यापार के लिए परेशानी का कारण बताया तथा इस व्यवस्था पर पुनर्विचार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि व्यापारियों और आमजन को राहत मिल सके।

डीसीपी ट्रैफिक योगेश गोयल ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्थायी समाधान के लिए नगर निगम और पुलिस प्रशासन के समन्वय की आवश्यकता है तथा जल्द ही तीनों विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिससे बेहतर तालमेल के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। बैठक में कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, किशनपोल बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष खुटेटा तथा इंदिरा बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री मनीष गुलाटी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन