15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला

घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई।

जयपुर। चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर निम्स हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। चंदवाजी थानाधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे छात्र के हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लखनऊ, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और निम्स यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। आदित्य गार्नेक हॉस्टल में दो रूम पार्टनर मयंक यादव और अंकित सिंह के साथ रहता था। आदित्य के दोनों दोस्त खाना खाने के लिए बाहर गए थे पीछे से वह मकान पर अकेला था।

पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
राजस्थान में जनवरी-जून 2026 के दौरान 10.92 करोड़ पर्यटक यात्राएं दर्ज। 10.83 करोड़ घरेलू और 8.44 लाख विदेशी पर्यटक शामिल।...
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार
15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात