बजट 2026-27 : प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा, 15 नए रेलवे ओवरब्रिज, 2 सोलर पार्क और 2 हजार कैमरे लगेंगे
ट्रैफिक मॉनिटरिंग और नियमों के पालन को सख्ती से लागू
बजट 2026-27 में राज्य सरकार ने आधारभूत ढांचे, सड़क सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। अगले वित्तीय वर्ष में प्रदेशभर में 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद।
जयपुर। बजट 2026-27 में राज्य सरकार ने आधारभूत ढांचे, सड़क सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। अगले वित्तीय वर्ष में प्रदेशभर में 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) और अंडर ब्रिज (RUB) बनाए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। हाईवे पर नई सुविधाएं विकसित करने की भी घोषणा की गई है। इसके तहत यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व्यवस्थाएं तैयार की जाएंगी। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में 2 हजार कैमरे लगाए जाएंगे, जिनसे ट्रैफिक मॉनिटरिंग और नियमों के पालन को सख्ती से लागू किया जा सकेगा।
ऊर्जा क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए दो नए सोलर पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। साथ ही बिजली व्यवस्था की निगरानी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए की जाएगी, जिससे सप्लाई, खपत और तकनीकी खामियों पर रियल टाइम नजर रखी जा सकेगी।
ग्रामीण और शहरी संपर्क मार्गों को बेहतर बनाने के लिए अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के अंतर्गत 500 करोड़ रुपए के कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए भी बजट में 500 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान रखा गया है।
सरकार का कहना है कि इन प्रावधानों से परिवहन, ऊर्जा और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।

Comment List