परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में बस ऑपरेटरों की होगी हड़ताल, 38 हजार बसें रहेंगी बंद

सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल का ऐलान किया 

परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में बस ऑपरेटरों की होगी हड़ताल, 38 हजार बसें रहेंगी बंद

परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्टेज व कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटरों ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल की घोषणा की है। इससे प्रदेश की करीब 38 हजार बसें बंद रह सकती हैं और 25 लाख यात्री प्रभावित होंगे। ऑपरेटरों ने जब्ती कार्रवाई व अन्य मांगों को लेकर वार्ता विफल होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

जयपुर। राजस्थान परिवहन विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई के विरोध में स्टेज कैरिज व कॉन्ट्रैक्ट कैरिज (स्लीपर) बस ऑपरेटरों ने सोमवार रात 12 बजे से हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में करीब 38 हजार बसों का संचालन ठप रहेगा, जिससे लगभग 25 लाख यात्रियों के प्रभावित होने की आशंका है। बस ऑपरेटरों का आरोप है कि जांच के दौरान यात्रियों को जबरन रास्ते में उतार कर बसें जब्त कर ली जाती हैं और आरसी निलंबित कर दी जाती है, जिससे यात्रियों के साथ-साथ संचालकों को भी भारी परेशानी होती है।

ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में कार्रवाई के दौरान केवल एक दस्तावेज जब्त कर वाहन को छोड़ना, परिवहन पोर्टल को नियमित रूप से चालू रखना, ग्रामीण बसों के लगेज कैरियर पर अनावश्यक कार्रवाई बंद करना, प्रत्येक जिले में फिटनेस सेंटर शुरू करना तथा एटीएस की व्यवस्था विभागीय स्तर पर करना शामिल है। साथ ही परमिट शर्तों के उल्लंघन में एसआरटी नहीं लेने की मांग भी की गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को राजस्थान परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता प्रस्तावित है। यदि वार्ता में सहमति नहीं बनती है तो सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित