40 लाख की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण, महिला समेत 3 गिरफ्तार

50 हजार की सुपारी देकर बुलाए थे बाउंसर

40 लाख की फिरौती के लिए कारोबारी का अपहरण, महिला समेत 3 गिरफ्तार
भांकरोटा थाना पुलिस ने कारोबारी पोखरचंद खटीक के अपहरण और 40 लाख रुपए फिरौती मांगने के मामले में महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहृत कारोबारी को करणी विहार के रजनी विहार स्थित मोहित कॉटेज से सकुशल मुक्त कराया। आरोपियों से रिवॉल्वर, छह जिंदा कारतूस और दो खाली केस बरामद।

जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने कारोबारी का अपहरण कर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले गिरोह की महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत व्यक्ति को सकुशल मुक्त कराया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर, छह जिंदा कारतूस और दो खाली केस बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम प्रशांत किरण के अनुसार चित्तौड़गढ़ निवासी पीड़ित पोखरचंद खटीक जयसिंहपुरा स्थित एक ऑटो गैराज में अपनी स्कॉर्पियो ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान सुमन यादव और उसके साथ आए कुछ लोगों ने उन्हें बिना नंबर की स्कॉर्पियो में जबरन बैठा लिया। आरोपियों ने उनके मोबाइल से बेटे ऋत्विज को फोन करवाकर 40 लाख रुपए की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर जान से मारने और हरियाणा ले जाने की धमकी दी गई।

थाना अधिकारी दीपक त्यागी ने बताया कि आरोपियों में शामिल महिला सुमन यादव (41)महेन्द्रगढ़ हरियाणा, विष्णु गुर्जर (22) खेड़ली नादौती करौली और मोनू गुर्जर (21) गढ़ी बाजना बयाना  शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित कर तकनीकी सहायता, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में अपहृत व्यक्ति के करणी विहार इलाके में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने रजनी विहार स्थित मोहित कॉटेज में दबिश देकर पोखरचंद को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। मौके से विष्णु गुर्जर के कब्जे से रिवॉल्वर समेत छह जिंदा कारतूस बरामद हुए।

50 हजार की सुपारी देकर बुलाए थे बाउंसर :

पुलिस के मुताबिक सुमन यादव ने पोखरचंद के अपहरण की साजिश रची थी। उसने विष्णु गुर्जर के जरिए चार बाउंसरों को 50 हजार रुपए की सुपारी दी।

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

Post Comment

Comment List

Latest News

तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
बीएसएनएल जयपुर में 14 से 28 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़े के तहत राजभाषा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।...
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा