शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, आमजन को गुमराह करने वाले उत्पादों पर लगा ताला

ओआरएस के नाम पर सेहत से खिलवाड़

शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, आमजन को गुमराह करने वाले उत्पादों पर लगा ताला
जयपुर में शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में राजापार्क स्थित इंडियन फार्मा सेल्स पर छापा मारकर ओआरएस जैसे दिखने वाले फूड बेवरेज के 1.93 लाख मिलीलीटर से अधिक पेय जब्त किए गए। पांच फ्लेवर के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

जयपुर। राज्य सरकार के शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग राजस्थान द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि विभाग को शिकायतें प्राप्त हुई थीं कि बाजार में ओआरएस नाम से मिलते-जुलते रेडी टू सर्व फू्रट बेवरेज इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक के रूप में कई पेय पदार्थ विभिन्न फ्लेवर में बेचे जा रहे हैं। ये उत्पाद इस तरह प्रस्तुत किए जा रहे थे कि आमजन भ्रमित हो रहे थे कि यह दस्त या डिहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर में पानी की कमी पूरी करने वाला ओआरएस घोल हैं, जबकि वास्तविक तौर पर ये केवल फू्रट फ्लेवर पेय पदार्थ हैं।

सूचना के आधार पर राजापार्क राम गली नम्बर आठ स्थित इंडियन फार्मा सेल्स पर कार्रवाई की गई। फर्म संचालक इन पेय पदार्थों का स्टॉकिटस्ट है। ऐसे में यहां छापा मारकर अलग अलग तरह के एक लाख 93 हजार 200 मिलीलीटर से अधिक पेय पदार्थ जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान विभागीय टीम ने मौके से 5 विभिन्न फ्लेवरों के सैंपल उठाए हैं। इनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन