घूमने आए पर्यटकों की कार चोरी : पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वाहन बरामद
गिरफ्तार कर वाहन को बरामद कर लिया
पर्यटकों की कार चोरी करने वाले दो शातिर चोर माणक चौक थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार आरोपी दीप नारायण मिश्रा और रितेश मिश्रा अहमदाबाद निवासी हैं। वारदात के बाद दोनों सीकर की ओर भाग रहे थे। डीसीपी उत्तर करण शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी ट्रैकिंग से रानोली टोल पर दबोचकर चोरी की कार बरामद कर ली।
जयपुर। माणक चौक थाना पुलिस ने जयपुर घूमने आए पर्यटकों की कार चोरी करने वाले 2 चोरों दीप नारायण मिश्रा अर्जुन आश्रम रोड साबरमती अहमदाबाद और रितेश मिश्रा समेरा विक्रमगंज रोहताश बिहार हाल किराएदार गंगाराम अपार्टमेंट साबरमती अहमदाबाद को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर वाहन को बरामद कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद सीकर की ओर रवाना हो गए। तकनीकी आधार पर आरोपियों का पीछा कर रानोली टोल से दोनों को दबोच लिया।
Tags: arrested
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jun 2026 10:02:47
प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की जमीनी हकीकत सरकारी दावों से बिल्कुल अलग...

Comment List