20 दुकानों में आग लगने का मामला : बड़ी चौपड़ की आग बुझाने जा रही दमकल जाम में फंसी, पुलिस ने खुलवाया रास्ता
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे
बड़ी चौपड़ के पास लगी आग बुझाने जा रही दमकल की गाड़ी सांगानेरी गेट के पास भीषण जाम में फंसी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्थित कर रास्ता खुलवाया। जाम के कारण दमकलकर्मियों को कुछ समय परेशानी।
जयपुर। बड़ी चौपड़ के पास लगी आग पर काबू पाने के लिए पानी लेने जा रही दमकल की गाड़ी सांगानेरी गेट के पास लगे भीषण जाम में फंस गई। आग की सूचना के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचने की तैयारी में थे, लेकिन रास्ते में जाम होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
दमकल की गाड़ी के जाम में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद यातायात को व्यवस्थित कर रास्ता खुलवाया। इसके बाद दमकल की गाड़ी को आग बुझाने के लिए रवाना किया गया। जाम के कारण दमकल को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि पुलिस की तत्परता से रास्ता साफ होने के बाद दमकल समय रहते घटनास्थल की ओर रवाना हो सकी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Sep 2026 14:59:39
जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में महापौर-उप महापौर चुनाव का कार्यक्रम जारी। 18 सितंबर को अधिसूचना, 19 को नामांकन,...

Comment List