प्रेमी जोड़े के पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला : झुलसे युवक की एसएमएस में ईलाज के दोरान सुबह 3 बजे हुई मौत, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

युवती सोनी देवी का चल रहा है इलाज

प्रेमी जोड़े के पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला : झुलसे युवक की एसएमएस में ईलाज के दोरान सुबह 3 बजे हुई मौत, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
एक गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा मात्र 12 घंटे में कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बाण्डोलाव में एक पुरुष और महिला पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी है।

जयपुर। जयपुर जिले के मौखमपुरा पुलिस ने एक गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा मात्र 12 घंटे में कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बाण्डोलाव में एक पुरुष और महिला पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी है। सूचना मिलते ही मौखमपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गंभीर रूप से झुलसे हुए घायलों को एसएमएस अस्पताल, जयपुर के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। घटना स्थल पर अर्धजली अवस्था में मिले दोनों घायल कैलाश और सोनी देवी—के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष मृत्युकालीन बयान दर्ज करवाए गए। कैलाश के बयान के आधार पर थाना मौखमपुरा में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते रात में कैलाश और सोनी देवी को कैलाश के खेत की टापरी में एक साथ देखकर उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी और फरार हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए दूदू ASP शिवलाल बैरवा, डीएसपी दीपक खंडेलवाल और थानाधिकारी मौखमपुरा सुरेश कुमार गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।एफएसएल व एमओबी टीमों द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है, वही घटना में झुलसे कैलाश गुर्जर की मोत होने से बाडोलाव गांव में शोक व्याप्त हो गया है, वही मौखमपुरा पुलिस ने चप्पे चप्पे पर पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया है, शव का पोस्टमार्टम होने के बाद गांव शव लाया जाएगा।



Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
राजस्थान पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान 1 से 30 जून तक जारी। रविवार को 7721 वाहनों पर कार्रवाई। सबसे अधिक...
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग