सीएम भजनलाल शर्मा संग सुनेंगे विभाजन की पीड़ा, शाम 4:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम
यह दिवस देश के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी की याद दिलाता
भाजपा के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत आज शाम 4:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में भारत के विभाजन का सच विषय पर संगोष्ठी होगी
जयपुर। भाजपा के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत आज शाम 4:30 बजे बिड़ला ऑडिटोरियम में भारत के विभाजन का सच विषय पर संगोष्ठी होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ करेंगे, जबकि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा विशिष्ट अतिथि होंगे।
परनामी ने कहा कि इस आयोजन से युवा पीढ़ी देश के विभाजन की त्रासदी को समझेगै और विस्थापित परिवार अपनी पीड़ा साझा करेंगे। यह दिवस देश के इतिहास की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी की याद दिलाता है।
Tags: ceremony
Related Posts
Post Comment
Latest News
08 Dec 2025 19:25:14
कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में लाखों लोगों ने एक साथ भगवद् गीता का पाठ किया। कार्यक्रम का आयोजन सनातन...

Comment List