थ्री डिजिट नंबर बैकलॉग मामले में एक दर्जन कर्मियों को चार्जशीट, जानें पूरा मामला
16 सीसीए के तहत कार्रवाई करते हुए चार्जशीट जारी की
जयपुर में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में थ्री डिजिट नंबरों को गलत तरीके से बैकलॉग करने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने 16 सीसीए के तहत एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों को चार्जशीट जारी की। आरोपियों को 15 दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
जयपुर। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में थ्री डिजिट नंबरों को गलत तरीके से बैकलॉग करने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। विभागीय आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने करीब एक दर्जन से अधिक कार्मिकों के खिलाफ 16 सीसीए के तहत कार्रवाई करते हुए चार्जशीट जारी की है।
चार्जशीट प्राप्त करने वालों में बाबू राजसिंह, अयूब, जहांगीर, विनोद, रोहिताश, गोविंद, नरेंद्र जावा और मुकेश सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी कार्मिकों पर नियमों की अनदेखी करते हुए थ्री डिजिट नंबरों का गलत तरीके से बैकलॉग करने का आरोप है।
आयुक्त ने संबंधित कर्मचारियों से 15 दिन के भीतर अपना लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया गया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विभागीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

Comment List