थ्री डिजिट नंबर बैकलॉग मामले में 2 दर्जन से अधिक कार्मिकों को चार्जशीट, जानें पूरा मामला 

जांच के बाद चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए

थ्री डिजिट नंबर बैकलॉग मामले में 2 दर्जन से अधिक कार्मिकों को चार्जशीट, जानें पूरा मामला 

परिवहन विभाग ने थ्री डिजिट नंबरों के बैकलॉग में अनियमितताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर, सीकर और झुंझुनूं के दो दर्जन से अधिक कार्मिकों को 16 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी की। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर जांच के बाद कार्रवाई हुई।

जयपुर। परिवहन विभाग में थ्री डिजिट नंबरों के बैकलॉग को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। इस मामले में जयपुर, सीकर और झुंझुनूं जिलों में पदस्थापित करीब दो दर्जन से अधिक कार्मिकों को 16 सीसीए के तहत चार्जशीट थमाई गई है। यह कार्रवाई नियमों की अनदेखी कर थ्री डिजिट नंबरों को गलत तरीके से बैकलॉग करने के आरोपों के आधार पर की गई है।

परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के बाद चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित कार्मिकों द्वारा प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जिससे विभागीय व्यवस्था और राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों के उल्लंघन और अनियमितताओं पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी आरोपित कार्मिकों को निर्धारित समय-सीमा में अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा, जिसके बाद आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच स्कूटी बरामद पुलिस थाना ब्रह्मपुरी की बड़ी कार्रवाई : शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच स्कूटी बरामद
पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के शातिर आरोपी सुरेश कुमार चतुर्वेदी (27) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पांच...
बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिलाई 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्रियों को भी शपथ
म्यांमार के जेड खदान ढहने से कई लोगों के लापता होने की आशंका, बचाव और राहत कार्य जारी
अमित शाह ने किया 'मोबाइल ब्लड कलेक्शन वैन' और 'नियोनेटल वेंटिलेटर का लोकार्पण, ब्लड कलेक्शन का प्रोसेस होगा आसान
20 फरवरी को विभिन्न विभागों के कार्मिकों की होगी एनसीडी स्क्रीनिंग: उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी जाँच
जल जीवन मिशन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, एसीबी की कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी
जवाहर सिंह बेढ़म का दावा, गृह राज्यमंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन में घोटाला करने वाला कोई व्यक्ति नहीं बख्शा जाएगा