लोक अभियोजकों और विधि अधिकारियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद, न्याय व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर

मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

लोक अभियोजकों और विधि अधिकारियों से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया संवाद, न्याय व्यवस्था सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर लोक अभियोजकों और विधि अधिकारियों के साथ संवाद। विधि अधिकारियों ने पारिश्रमिक बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार न्याय व्यवस्था को प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए कदम उठा रही।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर लोक अभियोजकों एवं विधि अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान लोक अभियोजकों एवं विधि अधिकारियों ने पारिश्रमिक में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

उन्होंने विधि अधिकारियों से न्यायिक प्रक्रिया में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा आमजन को समय पर न्याय दिलाने की दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया। संवाद के दौरान विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मदन राठौड़, महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, प्रमुख शासन सचिव राघवेंद्र काछवाल सहित अतिरिक्त महाधिवक्ता, लोक अभियोजक एवं अन्य विधि अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधि अधिकारियों ने सरकार की ओर से पारिश्रमिक में की गई वृद्धि को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

 

Read More वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  

Read More महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया