मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश में खुशहाली की कामना की
गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर स्थित मोती डूंगरी मंदिर में सपत्नीक भगवान गणेश के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना। प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर स्थित मोती डूंगरी मंदिर में गणेश जी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पर्व की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विघ्नहर्ता-मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि आए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Sep 2026 16:02:31
हाड़ौती में निकाय चुनावों के नतीजों में भाजपा कोटा और बूंदी में बोर्ड बनाने की स्थिति में। बूंदी में भाजपा...

Comment List