राज उन्नति बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त : समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट्स, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

परियोजनाओं, योजनाओं तथा परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

राज उन्नति बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सख्त : समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट्स, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राज उन्नति’ की छठी बैठक में विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा। अधिकारियों को कार्यों में तेजी, नियमित मॉनिटरिंग और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। मुख्यमंत्री ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राज उन्नति की छठी बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न परियोजनाओं, योजनाओं तथा परिवेदनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन से जुड़े सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे हों और लोगों को उनका लाभ शीघ्रता से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

 

शर्मा ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जवाबदेही तय करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यों में उदासीनता बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य कर प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान की जाए।

 

Read More गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
सरकार ने नवंबर-फरवरी के लिए नई वायु गुणवत्ता प्रबंधन व्यवस्था लागू की है। अब वैध PUC के बिना पेट्रोल नहीं...
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी
जिला प्रशासन ने वरुण सागर झील में की मॉकड्रिल : बाढ़ में फंसे 20 लोगों को बचाया, मानसून से पहले टीम ने की प्रैक्टिस
कश्मीर में पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा : आतंकियों की मदद करने का आरोप, एक सरकारी कर्मचारी
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, निदेशक कल्पना अग्रवाल ने किया कॉल सेंटर का निरीक्षण