राजस्थान दिवस पर विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की मुख्यमंत्री ने की शुरुआत : जानें और विकसित राजस्थान 2047 विजन के बनें सहभागी, बोले-क्विज में अधिका संख्या में लें भाग
क्विज के बाद उसे रिव्यू भी किया जा सकेगा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस पर ‘राजस्थान को जानें’ क्विज में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। आईटी विभाग, आरकेसीएल और शिक्षा विभाग की साझेदारी से तैयार यह ऑनलाइन क्विज 15–19 मार्च तक होगी। इसमें राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, भूगोल, महापुरुषों और योजनाओं से जुड़े 25 प्रश्न 15 मिनट में हल करने होंगे। मोबाइल नंबर व ओटीपी से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, कला और संस्कृति से रूबरू होने के लिए राजस्थान को जानें, क्विज में अधिकाधिक संख्या में भाग लें। शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया हैण्डल एक्स पर जानकारी पोस्ट करते हुए इस विशेष प्रश्नोत्तरी की शुरूआत की है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, आरकेसीएल एवं शिक्षा विभाग की सहभागिता से इस विशेष क्विज को तैयार किया गया है।
इसमें रााजस्थान को जानें और विकसित राजस्थान 2047 के नाम से 2 सेक्शन बनाए गए हैं। रााजस्थान को जानें, सेक्शन में राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहर, भौगोलिक परिदृश्य, महापुरुषों के जीवन व त्याग, राज्य व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, खेल प्रतिभाओं, विशेष पुरस्कारों सहित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे गए हैं। नागरिक और युवाओं को 15 से 19 मार्च तक आयोजित होने वाली इस क्विज में भाग लेने के लिए आॅनलाइन क्लिक कर मोबाइल नम्बर व ओटीपी से रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात क्विज शुरू होगी। प्रत्येक क्विज में 15 मिनट में 25 प्रश्न हल करने होंगे। क्विज के बाद उसे रिव्यू भी किया जा सकेगा।

Comment List