निलंबन बहाली के मामलों पर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, विभागीय जांच में तेजी और नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश

गुरु गोलवलकर योजना की प्रगति की समीक्षा की

निलंबन बहाली के मामलों पर मुख्य सचिव ने की समीक्षा, विभागीय जांच में तेजी और नियमानुसार कार्रवाई के दिए निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने निलंबित कर्मचारियों की बहाली से जुड़े करीब एक दर्जन प्रस्तावों की समीक्षा। बैठक में तीन साल या अधिक समय से निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों के मामलों, विभागीय जांच और बहाली प्रक्रिया की जानकारी ली। प्रकरणवार नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने निलंबित कर्मचारियों की बहाली से जुड़े प्रकरणों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए करीब एक दर्जन प्रस्तावों पर विस्तार से समीक्षा की गई। खासतौर पर ऐसे प्रकरणों पर चर्चा हुई, जिनमें अधिकारी-कर्मचारी तीन साल या उससे अधिक समय से निलंबित चल रहे हैं। बैठक में लंबे समय से लंबित निलंबन प्रकरणों की स्थिति, विभागीय जांच की प्रगति और बहाली को लेकर अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी ली गई।

मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण के तथ्यों और वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, बैठक में गुरु गोलवलकर योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। योजना के तहत अब तक हुई प्रगति, लंबित मामलों और विभागीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी अधिकारियों से ली गई। सीएस ने योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Read More त्रिपोलिया बाजार के सेठी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में

Read More आरसीसीआई-पेंशन नियामक प्राधिकरण की कार्यशाला में कंपाउंडिंग, टैक्स लाभ, निवेश और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने किया जागरूक

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया