भाजपा में चेहरों पर मंथन : लोकल को दे रहे तवज्जो, 29 अगस्त से होगी प्रत्याशियों की घोषणाएं, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद

शनिवार से संभाग स्तर पर प्रभारियों द्वारा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान शुरू

भाजपा में चेहरों पर मंथन : लोकल को दे रहे तवज्जो, 29 अगस्त से होगी प्रत्याशियों की घोषणाएं, सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी रहे मौजूद
राजस्थान भाजपा ने निकाय चुनावों के लिए वार्डवार प्रत्याशियों का चयन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में संभागवार बैठकों में पैनलों पर चर्चा हुई। पार्टी local कार्यकर्ताओं, वफादारी, जातिगत समीकरणों और युवाओं को प्राथमिकता देते हुए जल्द प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।

जयपुर। भाजपा ने निकायों में वार्डवार अपने चेहरों को फाइनल करने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया है। संभागवार भाजपा बैठकों में वार्डवार आए दावेदारों के तीन-तीन नामों के पैनल पर तीन दिन तक बैठकों का दौर भाजपा आॅफिस में चलेगा। पहले दिन गुरुवार को अजमेर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के निकायों के पैनलों पर चर्चा हुई है। बैठक में सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, निकाय प्रभारी, संभागीय निकाय चुनाव संचालन समिति, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी मौजूद रहे। 

पहली बैठक अजमेर संभाग की हुई। देर रात तक तीनों संभागों के निकायों के वार्ड दावेदारों में से अधिकांश में एक नाम का चयन कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार लोकल कार्यकर्ता के साथ ही मूल वैचारिक सोच के अनुभवी के साथ युवाओं को भी तवज्जो दी जा रही है। हालांकि भाजपा ने नामों की सूची अभी जारी नहीं की है। इसे संभाग स्तर पर संभाग प्रभारी जारी करेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा शनिवार से नामों की घोषणा शुरू कर देगी। 

इन समीकरणों के आधार पर चेहरा चुना:   मूल भाजपा कार्यकर्ता, पार्टी में उसका काम, वार्ड का लोकल निवासी, ईमानदार और आमजन के बीच पकड़ रखने वाला, क्षेत्रीय जातिगत समीकरण, विधायकों-सांसदों की सहमति, संघनिष्ठ, आगामी विधानसभा चुनावों में चेहरे से पार्टी को फायदा इत्यादि बिन्दुओं को ध्यान में रखकर वार्ड प्रत्याशी तय किए जा रहे हैं।  

आज और कल इन संभागों की बैठक:   रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को भरतपुर, कोटा संभाग के निकायों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल होंगे। इन बैठकों में सीएम भजनलाल शर्मा और प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल भी भी मौजूद रहेंगे। इसी तरह शनिवार को जोधपुर, जयपुर संभाग की बैठकें होंगी। 

Read More स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन

Post Comment

Comment List

Latest News

22 पंचायत समितियों में तय हुआ प्रधान पद का आरक्षण : लॉटरी में कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका 22 पंचायत समितियों में तय हुआ प्रधान पद का आरक्षण : लॉटरी में कहीं महिला तो कहीं एससी-एसटी वर्ग को मौका
जिले की 22 पंचायत समितियों में प्रधान पदों का आरक्षण बुधवार को लॉटरी से तय हो गया। कोटखावदा-रामपुरा डाबड़ी एससी...
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित, अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कारय ; ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म अवार्ड
न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों ने किया तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध, सड़क चौड़ीकरण में व्यापारियों को मुआवजा व पुनर्वास देने की मांग
दूरसंचार कंपनियों को बिना डाटा वाले पैकेज भी देने होंगे, कम आय वाले ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे
गांव की सरकार : चुनाव का काउंटडाउन शुरू, आज और कल निकलेगी आरक्षण की लॉटरी
सात में से छह निगमों में भाजपा के उप महापौर, बीकानेर में बहुमत के बाद भी हारी कांग्रेस
मथानिया में सियासत का हेलमेट वार! उपाध्यक्ष चुनाव में सिर पर सुरक्षा कवच पहनकर पहुंचीं दिव्या मदेरणा