सीएम भजनलाल की बड़ी सौगात : 607.66 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

सरकार में 300 से अधिक परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं

सीएम भजनलाल की बड़ी सौगात : 607.66 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने दौसा जिले के लिए 607.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। पेपर लीक पर कांग्रेस को घेरते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। ई-लाइब्रेरी, आदर्श स्कूल, दिन में बिजली और बांदीकुई में रेलवे ओवरब्रिज जैसी अहम घोषणाएं भी कीं।

बांदीकुई। स्वर्गीय राजेश पायलट पीजी कॉलेज बांदीकुई में आयोजित महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के राज्यस्तरीय समारोह में सीएम भजनलाल शर्मा ने दौसा जिले में 607.66 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बांदीकुई कस्बे के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बीजेपी विधायक भागचंद टांकड़ा ने सीएम का आभार व्यक्त किया। सीएम शर्मा ने अपने संबोधन में पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ऐसी कोई परीक्षा नहीं थी जिसका पेपर लीक हुआ हो। उन्होंने कहा कि हमारी ढाई साल की सरकार में 300 से अधिक परीक्षाएं आयोजित हो चुकी हैं, उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पेपर लीक कर युवाओं के साथ अन्याय किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक देश में शासन किया। उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो के विस्तार के लिए कांग्रेस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने इसके लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति दी।  मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक ब्लॉक में एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सावित्रीबाई फुले -लाइब्रेरी खोली जाएगी। प्रत्येक जिले में एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को महात्मा ज्योतिबा फुले आदर्श स्कूल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 तक प्रदेश के प्रत्येक जिले में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध होगी। विधायक भागचंद टांकड़ा ने मंच से आगरा रेलवे फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए राशि बढ़ाने की मांग किए जाने पर सीएम ने यहां रेलवे ओवरब्रिज बनाने का वादा किया। विधायक भागचंद टांकड़ा ने मुख्यमंत्री से बांदीकुई रेल नगरी के पुराने वैभव को लौटाने के लिए वाशिंग पिट लाइन, वैगन डिपो और प्रशिक्षण स्कूल खोलने की मांग भी रखी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सिरफिरा प्रेमी शराब के नशे में जियो के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह...
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा