राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा-लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अपने मताधिकार का अवश्य करें प्रयोग
नए मतदाताओं से भी लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने का आह्वान
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की हैं। इस अवसर पर सीएम शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा "नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण का मतदान है। आइए, हम सभी मिलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। हमारा एक-एक वोट नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं और उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करता है। इसलिए मतदान के दिन घर से निकलें और अपने मत का प्रयोग जरूर करें।"
उन्होंने कहा कि जो युवा साथी पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, वे भी पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मिलकर अपने नगर के भविष्य के लिए मतदान करें।

Comment List