"पहले मतदान, फिर जलपान" सीएम भजनलाल शर्मा की पहली बार मतदान करने वाले युवा साथियों से विशेष अपील, मतदान में लें बढ़-चढ़कर भाग

मतदाताओं का एक-एक वोट तय करेगा गांव की प्रगति

राजस्थान में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और मतदाताओं का एक-एक वोट गांव की प्रगति तय करेगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के अवसर पर प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मतदाता पहले मतदान करें, फिर जलपान करें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। मतदाताओं का एक-एक वोट गांव की प्रगति, जनसुविधाओं के विस्तार और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

इसलिए सभी प्रदेशवासी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से पूरे उत्साह के साथ मतदान करने का आह्वान किया। साथ ही, युवाओं से अपने परिवारजनों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 34 माह में ग्रामीण विकास को मिली गति, सिंचाई से लेकर पशुपालन तक बढ़ा निवेश राजस्थान में 34 माह में ग्रामीण विकास को मिली गति, सिंचाई से लेकर पशुपालन तक बढ़ा निवेश
सरकार के अनुसार, 34 माह के कार्यकाल में कई योजनाओं में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पांच साल के आंकड़ों को...
एसएमएस में फैंकोनी एनीमिया के मरीज का पहला HLA-मिसमैच्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल
226 रन भी नहीं बचा पाए न्यूजीलैंड! संजू सैमसन और नमन धीर के दम पर भारत की धमाकेदार जीत
देवनानी ने विष्णुदेव साय से की मुलाकात, शदाणी दरबार में दर्शन कर संत युधिष्ठिर लाल से लिया आशीर्वाद
सऊदी अरब में हूती हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों और परिवारों को देश छोड़ने का दिया आदेश
कच्चे तेल, महंगाई की चिंता से शेयरों में बिकवाली बढ़ी, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट
फर्जी गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ की ठगी ,असम का आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार