आबू राज में सीएम ने नक्की झील किनारे किया योगाभ्यास, राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह हुआ 

आबू रोड में राज्यस्तरीय योग दिवस

आबू राज में सीएम ने नक्की झील किनारे किया योगाभ्यास, राज्यस्तरीय योग दिवस समारोह हुआ 
सिरोही के आबू रोड (नक्की झील) पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का राज्यस्तरीय समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' पर जोर देते हुए सीएम ने विश्व शांति, कर्तव्यनिष्ठा और 'निरोगी राजस्थान' की शपथ दिलाई।

आबूराज। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिरोही जिले के आबूराज में नक्की झील के किनारे आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोलकाता से दिए गए संबोधन को भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम बन चुका है और कर्मयोग से जुड़कर व्यक्ति, समाज तथा राष्ट्र के विकास की शक्ति को कई गुना बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को संयुक्त राष्ट्र की मान्यता मिली, जिससे भारत की सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और वैश्विक नेतृत्व को सम्मान प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि योग हर आयु वर्ग के लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। उन्होंने राजस्थान की योग क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में कोटा में एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। समारोह में मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को मन की स्थिरता, आत्मविकास, कर्तव्यनिष्ठा तथा विश्व शांति और स्वास्थ्य संवर्धन के लिए शपथ दिलाई। साथ ही सफेद गुब्बारे उड़ाकर विश्व शांति एवं निरोगी राजस्थान का संदेश दिया। कार्यक्रम में पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटा राम देवासी, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री केके विश्नोई, सांसद मदन राठौड़, लुम्बाराम चौधरी, विधायक समाराम तथा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर ईरान पर अमेरिकी शिकंजा : भारत की 4 कंपनियों पर लगाया बैन, 3 नागरिक भी निशाने पर
पेट्रोलियम-पेट्रोकेमिकल कारोबार से संबंधों के आरोप में भारत की 4 कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप प्रशासन...
भाजपा सरकार है या दुकानदार? JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर अखिलेश का तंज, बोले-कमीशन भाजपा की गाड़ी का तेल-पानी है और निजीकरण उसका जुगाड़ 
समझाइश के लिए बुलाया, विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी; नवजात बेटे के पिता की मौत
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
बुजुर्ग माता-पिता से बदसलूकी पड़ेगी भारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को संपत्ति से किया जा सकेगा बेदखल; जानें पूरा प्लान 
राजस्थान में घरेलू पर्यटन का दबदबा, गुलाबी नगरी विदेशी सैलानियों की पहली पसंद
बैकडेटेड बीपीएड डिग्री से सरकारी नौकरी का मामला, श्री सत्यसाईं विवि प्रौद्योगिक एवं मेडिकल साइंस के कुलपति समेत तीन गिरफ्तार