जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ

भाजपा ने रोड शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी

जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ
निकाय चुनाव के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भाजपा के समर्थन में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से चांदपोल हनुमान मंदिर तक होगा। नगर निगम क्षेत्र के भाजपा के सभी 149 प्रत्याशी, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारी शामिल।

जयपुर। निकाय चुनाव के घमासान के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल जयपुर में भाजपा के पक्ष में मेगा रोड शो करेंगे। रोड शो परकोटे में सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से शुरू होकर चांदपोल हनुमान मंदिर तक जाएगा। इसमें जयपुर नगर निगम क्षेत्र के भाजपा के सभी 149 प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। सांसद, विधायक और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भी रोड शो में शामिल होंगे।

भाजपा ने रोड शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तैयारियों की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रोड शो के दौरान आमजन से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे और इसके बाद कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित भी करेंगे। निकाय चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रोड शो और जनसभाओं के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। जयपुर का रोड शो पार्टी के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज की आय घटी : घाटा बढ़ा, अब चैक पोस्ट लगाए जाएंगे रोडवेज की आय घटी : घाटा बढ़ा, अब चैक पोस्ट लगाए जाएंगे
राजस्थान रोडवेज को अगस्त में आय में कमी के चलते करीब 16 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। 1 से 26...
ईरान-अमेरिका तनाव खत्म कराने की कोशिश तेज, कतर समेत मध्यस्थ देश समझौते की शर्तों पर कर रहे काम
इंडिगो का विमान 5 दिन बाद भी नहीं हुआ ठीक, जयपुर एयरपोर्ट पर खड़ा
दिल्ली में मणिपुर के संगीतकार की हत्या: खरगे-राहुल ने जताया दुख, बोले- दिल्ली बन गई अपराध की राजधानी
जयपुर में कल सीएम का मेगा रोड शो, 149 प्रत्याशी रहेंगे साथ
पदमपुरा जैन मंदिर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी का धार्मिक कार्यक्रम, भजनों पर झूमे करीब 100 सदस्य और अतिथि
दिल्ली: सचिन पायलट ने की राहुल और प्रियंका से मुलाकात, पंजाब प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली मुलाकात