सीएम का परकोटे में रोड शो : 1 किमी तक ओपन जीप में चले, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

प्रदेशाध्यक्ष राठौड़, चुनाव प्रभारी द्विवेद्वी सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

सीएम का परकोटे में रोड शो : 1 किमी तक ओपन जीप में चले, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परकोटा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। सांगानेरी गेट से शुरू हुआ रोड शो त्रिपोलिया गेट पर समाप्त। सीएम ने विकास कार्य गिनाते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा ने निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन परकोटा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सांगानेरी गेट पर पूर्व मुखी हनुमान मंदिर के दर्शन कर सीएम ने रोड शो शुरू किया जो त्रिपोलिया गेट पर समाप्त हुआ। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड, निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेद्वी, सहप्रभारी रोहन गुप्ता सहित जयपुर के जनप्रतिनिधि भी साथ रहे। कई जगहों पर सामाजिक, व्यापार संगठनों के साथ ही भाजपाइयों ने स्वागत किया। एक किमी के रोड शो में मुख्यमंत्री ने परकोटा के 20 वार्डों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। त्रिपोलिया गेट पर रोड शो समाप्ति पर सीएम ने ओपन जीप से ही माइक के जरिये जनता को संबोधित किया। शहर को भगवा गुब्बारों, भाजपा के झंडों से सजाया गया था।

डिस्टर्ब एरिया एक्ट लागू है, बाशिंदों को डरने की जरूरत नहीं : सीएम

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वो काम किए हैं जो दशको में नहीं हुए। लव जिहाद के विरोध में धर्मान्तरण विरोधी कानून लाकर प्रदेशभर से इसे खत्म कर दिया है। परकोटे में लोगों को डरने की जरूरत नहीं। गहलोत राज में जबरदस्ती यहां से लोगों को बाहर भेज दिया जाता था। अब डिस्टर्ब एरिया जोन एक्ट लागू किया है। यहां किसी बाशिंदे को कोई परेशान करता है तो उसका स्थान जेल होगा। हमने ढ़ाई साल में कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल से ज्यादा काम किए। विधानसभा में इन्हें रखा तो कांग्रेस बहस की जगह भाग गई। हमारे कामों से कांग्रेस को दर्द हो रहा है। उनके राज में लूट और झूठ से सरकार चलाई। इसलिए इनके समय के अधिकारी-मंत्री जेल में हैं। तुष्टीकरण के लिए कांग्रेस ने जयपुर सहित अन्य जगहों पर दो-दो निगम बना दिए। हमने फिर से इनको एक किया। हमारी सरकार में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। जबकि प्रशासन और पुलिस वही है। गहलोत को विकास नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने ईआरसीपी, यमुना सहित अन्य बेहतर स्कीमों को लटकाया। जयपुर में तब पांच किलोमीटर की मेट्रो आई, अब हम 45 किलोमीटर ला रहे हैं। बाजार से पानी पीने की मटकी लेते हैं तो उसे भी ठोंक बजाकर देखते हैं। इसलिए पांच साल की निकाय सरकार के लिए जनता को विकास के कामों को चुनना चाहिए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

थमा प्रचार का शोर : अब घर-घर संपर्क, निर्दलीयों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कन थमा प्रचार का शोर : अब घर-घर संपर्क, निर्दलीयों ने बढ़ाई भाजपा-कांग्रेस की धड़कन
नगर निगम के 80 वार्डों में बुधवार शाम चुनाव प्रचार थमा। अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस, बीएपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने...
अंडर-12 लक्ष्य कप : आरसीसी और दिशा एकेडमी ने फाइनल में किया प्रवेश
3 साल पहले हुआ रजिस्ट्रेशन, एजीएम ने वापस ली मान्यता, कभी टूर्नामेंट नहीं खेले लेकिन अब आरसीए की वोटर लिस्ट में आए तीन नये जिले
बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार ! कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, गंगा समेत प्रमुख नदियों में जलस्तर घटने से राहत के संकेत
ऑपरेशन भगवान विष्णु : जयपुर में प्राचीन सोने की मूर्ति का झांसा देकर ठगी करने वाला दबोचा, जानें पूरा मामला
परमाणु युद्ध पर रूस की खुली चेतावनी, मेदवेदेव बोले- यह डराने की चाल नहीं, जरूरत पड़ी तो कार्रवाई होगी
मायावती का अशोक सिद्धार्थ पर निशाना, बोलीं- फैसला देर से सही, आकाश आनंद को भी भुगतना पड़ा नुकसान