नाग पंचमी पर जयपुर चिड़ियाघर में अनोखा नजारा, कोबरा के सामने आए दो चूजे, सांप ने शिकार नहीं कर दिया जीवनदान

नाग पंचमी पर कोबरा ने चूजों को दिया ‘जीवनदान’!

नाग पंचमी पर जयपुर चिड़ियाघर में अनोखा नजारा, कोबरा के सामने आए दो चूजे, सांप ने शिकार नहीं कर दिया जीवनदान
जयपुर चिड़ियाघर के बर्ड सेक्शन में नाग पंचमी के दिन एक अद्भुत घटना देखने को मिली। अपने बाड़े से निकलकर चूजों के पास पहुंचे एक जहरीले कोबरा ने उनका शिकार नहीं किया। सांप केवल पानी पीकर शांत मन से लौट गया, जिसे देख पर्यटक इसे नाग पंचमी का चमत्कार बताने लगे।

जयपुर। जयपुर चिड़ियाघर के बर्ड सेक्शन में सोमवार को नाग पंचमी के दिन उस समय रोचक नजारा देखने को मिला, जब एक कोबरा सांप अपनी जगह से निकलकर दूसरी ओर बढ़ा। वहां उसे दो चूजे दिखाई दिए। कोबरा को सामने देखकर चूजे सहम गए और उनकी जान हलक में आ गई।

हैरानी की बात यह रही कि कोबरा चूजों के आस पास पहुंचा जरूर, लेकिन उसने उनका शिकार नहीं किया। वह कुछ देर वहां रुका और पानी पीने के बाद वापस अपनी जगह की ओर लौट गया। कोबरा के आसपास रहने तक चूजे पूरी तरह सहमे रहे और उसके लौटते ही जैसे उनकी जान में जान आई।

इस पूरे नजारे को देखकर वहां मौजूद पर्यटकों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई। कई पर्यटक मजाकिया अंदाज में कहने लगे कि आज नाग पंचमी है, शायद इसी वजह से नाग ने चूजों को ‘जीवनदान’ दे दिया और बिना शिकार किए वापस लौट गया। चिड़ियाघर में यह दृश्य पर्यटकों के लिए कौतूहल और रोमांच का खास आकर्षण बन गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय