हवा महल में 17 से 19 मार्च तक लगेगी ‘कॉइंस एंड करेंसीज ऑफ राजस्थान’ प्रदर्शनी, तीन दिन तक पर्यटकों को दिखेगा इतिहास का अनोखा खजाना

15 शोकेस में सोना-चांदी सहित 154 प्राचीन सिक्कों की होगी प्रदर्शनी

हवा महल में 17 से 19 मार्च तक लगेगी ‘कॉइंस एंड करेंसीज ऑफ राजस्थान’ प्रदर्शनी, तीन दिन तक पर्यटकों को दिखेगा इतिहास का अनोखा खजाना

गुलाबी नगरी के हवा महल में 17-19 मार्च तक पुरातत्व विभाग द्वारा कॉइंस एंड करेंसीज ऑफ राजस्थान प्रदर्शनी का आयोजन। प्रदर्शनी में 154 दुर्लभ सिक्के, सोना-चांदी सहित, 15 शोकेस में प्रदर्शित। इंडो-ग्रीक, गुप्त, मुगल, रियासत और ब्रिटिश कालीन सिक्कों के साथ ऐतिहासिक पृष्ठभूमि।

जयपुर। गुलाबी नगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल हवा महल में 17 से 19 मार्च तक कॉइंस एंड करेंसीज ऑफ राजस्थान विषय पर विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पुरातत्व विभाग की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में राजस्थान और भारतीय इतिहास के विभिन्न कालखंडों के दुर्लभ सिक्कों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे पर्यटक और इतिहास प्रेमी प्राचीन मुद्रा व्यवस्था को करीब से जान सकेंगे।

प्रदर्शनी का आयोजन स्मारक के प्रथम चौक स्थित गैलरी में किया जाएगा। यहां कुल 15 शोकेस में सोना और चांदी सहित 154 ऐतिहासिक सिक्के प्रदर्शित किए जाएंगे। इन सिक्कों के साथ उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, कालखंड और विशेषताओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि दर्शक इनके महत्व को समझ सकें।

प्रदर्शनी में पंच मार्क सिक्कों से लेकर इंडो-ग्रीक, स्थानीय जनजातीय (लोकल ट्राइबल), कुषाण काल, गुप्त काल, इंडो-ससानियन तथा अरब गवर्नरों के समय के सिक्के देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आदि वराह सिक्के, घुड़सवार वृषभ प्रकार के सिक्के, कलचुरी कालीन सिक्के, दिल्ली सल्तनत और मुगलकालीन सिक्के भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहेंगे।

इतना ही नहीं, प्रदर्शनी में रियासत कालीन और ब्रिटिश शासनकाल के सिक्कों को भी शामिल किया गया है, जो राजस्थान की ऐतिहासिक और आर्थिक विरासत की झलक पेश करेंगे।

Read More विश्व विरासत दिवस पर खास तोहफा : 18 अप्रैल को 30 से अधिक स्मारकों में फ्री एंट्री, पर्यटकों का होगा पारंपरिक स्वागत

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शनी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रदर्शनी पर्यटकों के लिए इतिहास को करीब से समझने और राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को देखने का एक अनूठा अवसर साबित होगी।

Read More अंबेडकर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि : वसुंधरा राजे ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, कहा- पुरुषों के साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से दिया बल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास