हरियाणा विधानसभा की समिति ने की विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट, संसदीय प्रक्रियाओं और विधायी विषयों पर की चर्चा

कार्यप्रणाली और नवाचारों की सराहना

हरियाणा विधानसभा की समिति ने की विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार भेंट, संसदीय प्रक्रियाओं और विधायी विषयों पर की चर्चा
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से हरियाणा विधानसभा की जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण समिति ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों विधानसभाओं की कार्यप्रणाली, संसदीय प्रक्रियाओं और विभिन्न विधायी विषयों पर विस्तृत चर्चा।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से बुधवार को हरियाणा विधानसभा की जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) समिति ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों विधानसभाओं की कार्यप्रणाली, संसदीय प्रक्रियाओं और विभिन्न विधायी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष एवं समिति के सभापति डॉ. कृष्ण लाल मिढ्ढा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा उन्हें राजस्थान विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। बैठक में विधानसभा की कार्यवाही, प्रश्नकाल, स्थगन प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव सहित संसदीय प्रक्रियाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

हरियाणा विधानसभा की समिति ने राजस्थान विधानसभा भवन, सदन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का भी अवलोकन किया। समिति के सदस्यों ने विधानसभा भवन की आधुनिक सुविधाओं, सदन की कार्यप्रणाली और संग्रहालय में प्रदर्शित राजस्थान की लोकतांत्रिक एवं संसदीय विरासत की जानकारी ली। समिति ने राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष श्री देवनानी के नेतृत्व में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य विधानमंडलों के लिए भी अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा समिति के सदस्य नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फगाना तथा मोहम्मद इसराइल भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत अमरावती ज़िला महिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा, NICU में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत
अमरावती के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित एनआईसीयू (NICU) में वेंटिलेटर में हुए धमाके के बाद भीषण...
प्रदेशभर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई : जयपुर में 300 किलो पनीर, फलौदी में 690 किलो वनस्पति फैट जप्त, फैक्ट्री सीज
अपार्टमेंट की पार्किंग में आग से दहशत, 80 लोग रेस्क्यू
अजीत डोभाल का चीन दौरा: विशेष प्रतिनिधियों की 25 वें दौर की बैठक में होंगे शामिल, इन अहम मुद्दों पर चर्चा संभव
भाई-बहिन का स्नेह पर्व : सजा राखियों का बाजार, खरीदारी परवान पर
गुलाबी नगरी में गूंजा भगवा आक्रोश, संतों की अगुवाई में निकली विशाल रैली
राज काज में क्या है खास, जानें