होटल के कमरे में फंदे से झूला प्रतियोगी परीक्षा का छात्र, जानें पूरा मामला

स्टेटस लगाकर अपनी जिंदगी खत्म करने का संकेत दिया था

होटल के कमरे में फंदे से झूला प्रतियोगी परीक्षा का छात्र, जानें पूरा मामला
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से कुछ देर पहले उसने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर अपनी जिंदगी खत्म करने का संकेत दिया था।

जयपुर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत से कुछ देर पहले उसने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर अपनी जिंदगी खत्म करने का संकेत दिया था। स्टेटस देखकर चचेरे भाई ने उसे फोन किया, लेकिन छात्र ने मोबाइल बंद कर लिया। परिजन रात में होटल पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद मिला। लॉक तोड़कर अंदर जाने पर छात्र फंदे से लटका मिला। वहीं, पुलिस सोशल मीडिया स्टेटस की पुष्टि नहीं कर रही है।

रात 10 बजे होटल में लिया कमरा, करीब 1 बजे लगाया स्टेटस : पुलिस के अनुसार, राकेश (22) पुत्र गणेश दूदू स्थित  नरैना क्षेत्र के हदुपुरा का रहने वाला था और जयपुर में कमरा लेकर रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार रात करीब 10 बजे उसने सिरसी रोड पर खातीपुरा तिराहे के पास स्थित होटल गर्वित में कमरा किराए पर लिया। होटल कर्मचारियों से उसने कहा था कि सुबह 6-7 बजे दोस्त मिलने आएंगे और चेकआउट के समय कमरे का एक हजार रुपए किराया दे देगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। चचेरे भाई मंगलचंद ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार के बाद नगर निकाय चुनाव...
आप सरकार की नाकामी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल : गुलजार सिंह को न्याय दिलाने की मांग, बोले- सवाल पूछने वालों को कुचलना सरकार का काम नहीं
नगर निकाय चुनाव : ईवीएम में खराबी से बढ़ी मतदाताओं की परेशानी, भाजपा प्रत्याशी और समर्थकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट
अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकर किए नष्ट, मार्को ने कहा- हमले की कोशिश पर गंवाने पड़ेंगे टैंकर
सुबह-सुबह लोकतंत्र का उत्सव : मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, 10 बजे तक 31.30 प्रतिशत मतदान
आगा खान पंचम भारत दौरे पर: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पूर्व जनप्रतिनिधि की बकाया राशि की वसूली उसके पति या परिजनों से नहीं कर सकते : हाईकोर्ट