परिवहन विभाग : शाहपुरा डीटीओ के खिलाफ शिकायत, आरटीओ से 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
शिकायत मुख्य सचिव और परिवहन मुख्यालय को दी
जयपुर। शाहपुरा डीटीओ यशपाल यादव को लेकर परिवहन विभाग के मुख्यालय में शिकायत पहुंची है। शिकायत मुख्य सचिव और परिवहन मुख्यालय को दी गई है, जिसमें डीटीओ कार्यालय में कथित रिश्वतखोरी, अवैध वसूली, संसाधनों के दुरुपयोग और फाइलें रोकने जैसी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। लाइसेंस और वाहन ट्रांसफर के काम में अवैध वसूली तथा अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों से 10 हजार से 50 हजार रुपए तक लेने के आरोप भी शिकायत में लगाए गए हैं। इसके अलावा बाबा नारायण दास ड्राइविंग स्कूल के संचालन से जुड़े आरोप भी सामने आए हैं। मामले में उपायुक्त (सतर्कता) हरिताभ कुमार आदित्य ने जयपुर आरटीओ द्वितीय से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
आरटीओ द्वितीय को सात दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत में डीटीओ के कई वर्षों से शाहपुरा कार्यालय में पदस्थ रहने और पहले भी उनके खिलाफ शिकायतें सामने आने का उल्लेख किया गया है। विभाग अब आरोपों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट करेगा।

Comment List