कांग्रेस ने पंचायतीराज चुनावों को लेकर रणनीति पर किया मंथन, सुखजिंदर सिंह रंधावा- गोविंद डोटासरा समेत वरिष्ठ नेता जुटे
बैठक में पंचायतीराज चुनावों की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा
जयपुर। पंचायतीराज चुनावों और संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, मुख्य सचेतक रफीक खान, उदयलाल आंजना, शकुंतला रावत, ममता भूपेश और एमडी चोपदार सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में पंचायतीराज चुनावों की तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
नेताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर भी मंथन किया और आगामी चुनावों में मजबूत प्रदर्शन के लिए रणनीति तय की। प्रभारी रंधावा और अन्य नेताओं ने स्थानीय स्तर पर संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को जुटाने पर जोर दिया। इस बैठक से कांग्रेस पंचायतीराज चुनावों में प्रभावी रणनीति के साथ उतरने की तैयारी में जुट गई है।

Comment List