कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
आवारा पशु और पार्किंग जैसी समस्याएं बढ़ी
जयपुर। नगर निगम महापौर चुनाव में बहुमत के आंकड़े से दूर कांग्रेस ने सुनीता मावर को प्रत्याशी बनाकर मुकाबला दिलचस्प बनाने की कोशिश की है। चार बार की पार्षद मावर ने भाजपा पार्षदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनके पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में जयपुर की सफाई, सीवर, आवारा पशु और पार्किंग जैसी समस्याएं बढ़ी हैं।
महावर ने कहा कि परकोटे की विरासत और हवेलियों का संरक्षण भी प्राथमिकता में रहेगा। कांग्रेस के मिशन 100 के मुकाबले 57 सीटें मिलने पर उन्होंने परिसीमन और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका दावा है कि संसाधनों के इस्तेमाल से कांग्रेस का प्रदर्शन प्रभावित हुआ। महावर ने जयपुर में दो नगर निगम की व्यवस्था बहाल करने की भी पैरवी की। हेरिटेज और बाहरी क्षेत्र की समस्याएं अलग हैं, इसलिए दोनों के लिए अलग व्यवस्था जरूरी है।

Comment List