मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस के 57 पार्षद जीते

मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर
चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा में सेंध का दावा कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। पीसीसी में 57 नवनिर्वाचित कांग्रेसी पार्षदों का अभिनंदन हुआ। जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा के कई पार्षद टिकट और प्रत्याशी चयन से नाराज हैं। विधायक रफीक खान ने भी उलटफेर के संकेत दिए। अगली बैठक 24 सितंबर को होगी।

जयपुर। जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा पार्षदों में सेंध लगाने का दावा किया है। रविवार को पीसीसी मुख्यालय में जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से नवनिर्वाचित 57 कांग्रेसी पार्षदों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी सुनीता मावर का भी सम्मान किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पार्षदों से महापौर चुनाव में एकजुट रहने की अपील की। जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कांग्रेस के 57 पार्षद जीते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कई पार्षद मेयर प्रत्याशी के चयन और टिकट वितरण से आहत हैं और अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करेंगे।

इससे चुनाव में चौंकाने वाला उलटफेर हो सकता है। विधायक रफीक खान ने दावा किया कि जयपुर में कांग्रेस को भाजपा से अधिक वोट मिले हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर शहर की जमीनी समस्याओं और नगर निगम के कामकाज से अनजान होने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, अर्चना शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। अब पार्षदों की अगली बैठक 24 को जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा के आवास पर होगी।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
राजस्थान के बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और पाली समेत 273 निकायों में महापौर व अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुरक्षा के...
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता
डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर
एआई की निगाह में राजस्थानी निकायों के चुनाव : राजस्थान में पार्टियां नहीं, मानो होटल इंडस्ट्री लड़ रही चुनाव