कांग्रेस नेताओं ने अपनों पर ही लगाए जयचंद होने के आरोप, गुटबाजी खत्म करने की उठी मांग

सभी नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया

कांग्रेस नेताओं ने अपनों पर ही लगाए जयचंद होने के आरोप, गुटबाजी खत्म करने की उठी मांग
निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर पीसीसी मुख्यालय में जयपुर शहर कांग्रेस की बैठक में गुटबाजी और अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई। अर्चना शर्मा और आरआर तिवाड़ी ने पार्टी के कुछ नेताओं पर चुनाव हराने के आरोप।

जयपुर। निकाय चुनावों की तैयारी के लिए पीसीसी मुख्यालय पर जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। प्रभारी पूनम पासवान की मौजूदगी में कांग्रेस के ही नेताओं ने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं पर जयचंद बनकर उनको चुनाव हरवाने के आरोप लगाए। इस दौरान पासवान और जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने सभी नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।

जयपुर शहर कांग्रेस की बैठक में विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक प्रत्याशी अर्चना शर्मा, आरआर तिवाड़ी सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी निकाय चुनावों में चुनावी मुद्दों और प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच विधायक प्रत्याशी अर्चना शर्मा ने कहा कि मुझे तो चुनावों के दौरान भाजपा से ज्यादा अपनी ही पार्टी के नेताओं से लड़ना पड़ता है। पार्टी नेताओं की खिलाफत और गुटबाजी के कारण हम चुनाव हार गए। हमें इस मामले में ध्यान देना होगा।

विधायक प्रत्याशी और पूर्व जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने कहा कि मुझे पार्टी के ही कुछ जयचन्दों ने चुनाव हराया। मैं चुनाव हारा नहीं था, बल्कि हराया गया था। पहली बार चुनाव लड़ा, लेकिन कुछ बागी नेताओं ने वोटिंग से एक दिन पहले कई वोटर्स को धार्मिक आयोजनों में भेज दिया, इस वजह से मैं बहुत कम मार्जिन से चुनाव हार गया। हमें ऐसे जयचन्दों से निपटना होगा, वरना फिर से चुनावों में नुकसान होने का अंदेशा बना रहेगा। प्रभारी पूनम पासवान ने कहा कि हमें भाजपा की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ना है।  कई जगह हम मजबूत होने के बाबजूद लंबे समय से चुनाव हार रहे हैं। इसमें कुछ कमी हमारे नेताओं की भी है। हमें इन कमियों को सुधार कर आगे बढ़ना होगा।

 

Read More पत्नी ने परिचित संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को दबोचा

Read More राजस्थान में सूखे की दस्तक! गहलोत बोले- पदमपुर-घड़साना की तस्वीरें पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी

 

 

Read More एंट्रेंस एग्जाम के दौरान बिजली गुल : अभ्यर्थियों के सिस्टम अचानक बंद, 49 अभ्यर्थियों की दोबारा होगी परीक्षा

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था