कांग्रेस नेताओं ने की रेशु गुप्ता से मुलाकात, सहायता राशि सौंपी

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने की रेशु गुप्ता से मुलाकात, सहायता राशि सौंपी
मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसी महिला से प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह और डॉ. विकास महला ने मुलाकात की। नेताओं ने पीड़िता को आर्थिक सहायता प्रदान कर ढांढस बंधाया और मानसिक आघात से उबरने में मदद का भरोसा दिया। कांग्रेस ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जयपुर: मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान हुई घटना में गंभीर रूप से झुलसी पीड़ित महिला से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह और प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ विकास महला पीड़िता के प्रतापनगर स्थित आवास पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने मुलाकात के बाद बताया कि हादसे के बाद पीडिता शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी गहरे आघात में हैं और अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्हें आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में हम हर स्तर पर उनके साथ खड़े हैं।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस एवं राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. विकास महला के सहयोग से सहायता राशि प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास किया।सिंह और महला ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, यही हमारी मांग है।

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश