स्कूलों की जर्जर हालत और एंट्री बैन पर कांग्रेस विधायकों का विधानसभा घेराव, काली पट्टी बांधकर विधायकों ने निकाला पैदल मार्च
डेढ़ लाख खाली शिक्षक पदों, 3768 जर्जर स्कूलों और 85 हजार क्षतिग्रस्त कमरों का जिक्र
जयपुर। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों ने सरकारी स्कूलों की बदहाली और उनमें मीडिया व आमजन की एंट्री पर रोक के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में विधायक और कार्यकर्ता त्रिमूर्ति सर्किल पर एकत्रित हुए। बाजू पर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की और पैदल मार्च निकालकर विधानसभा पहुंचे। पश्चिमी द्वार से प्रवेश का प्रयास करते समय सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक हुई। गेट बंद होने पर विधायक बाहर ही धरने पर बैठ गए। जूली ने कहा कि सरकार स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति छुपाना चाहती है, जबकि विपक्ष इसे उजागर करेगा। उन्होंने डेढ़ लाख खाली शिक्षक पदों, 3768 जर्जर स्कूलों और 85 हजार क्षतिग्रस्त कमरों का जिक्र किया। राजीव गांधी जयंती पर शिक्षा के अधिकार की याद दिलाते हुए उन्होंने सरकार से सदन में चर्चा की मांग की। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्च से यातायात प्रभावित हुआ।

Comment List